प्रियंका गांधी ने यूपी में अपराधिक घटनाओं को लेकर अमित शाह पर साधा निशाना

Last Updated 13 Nov 2021 12:22:46 PM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपराध की कुछ घटनाओं को लेकर शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (file photo)

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि वह "गहने लादकर निकलने" वाला जुमला देते हैं, लेकिन ये तो राज्य की महिलाओं को ही पता है कि उन्हें रोज किस तरह की चीजों से जूझना पड़ता है।

उन्होंने ट्वीट किया, "देश के गृहमंत्री जी ‘गहने लादकर निकलने’ वाला जुमला देते हैं, लेकिन ये तो उप्र की महिलाओं को ही पता है कि उन्हें रोज किस तरह की चीजों से जूझना पड़ता है।" कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने जोर देकर कहा, "इसलिए 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' जरूरी है। ताकि राजनीति में व सुरक्षा से जुड़ी नीतियां बनाने में महिलाओं की भागीदारी बढ़े।"



गौरतलब है कि अमित शाह ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति की तारीफ करते हुए कहा था कि आज 16 साल की बच्ची भी गहने लेकर रात 12 बजे भी यूपी की सड़कों पर चल सकती है।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment