कृतज्ञ राष्ट्र ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में कृतज्ञ राष्ट्र ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर शुक्रवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सादे तथा राष्ट्र को समर्पित जीवन को याद किया।
![]() |
राष्ट्रपति कोविंद ने जम्मू कश्मीर में उत्तरी कमान के उधमपुर परिसर में डॉ कलाम के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राष्ट्रपति इस समय जम्मू कश्मीर और लद्दाख के दौरे पर हैं।
President Kovind paid floral tributes to Dr A.P.J. Abdul Kalam, former President of India, on his birth anniversary at the Northern Command, Udhampur, Jammu & Kashmir. pic.twitter.com/Ah4nw6scFa
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 15, 2021
रामेश्वरम में 15 अक्टूबर 1931 को जन्मे डॉ कलाम को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ’मिसाइल मैन के रूप में विख्यात देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने अपने जीवन को भारत को सशक्त, समृद्ध और समर्थवान बनाने में समर्पित कर दिया। देशवासियों के लिए वह हमेशा प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।’
मिसाइल मैन के रूप में विख्यात देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने अपना जीवन भारत को सशक्त, समृद्ध और सामर्थ्यवान बनाने में समर्पित कर दिया। देशवासियों के लिए वे हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। pic.twitter.com/Pn2tF73Md6
— Narendra Modi (@narendramodi) October 15, 2021
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि डॉ कलाम एक महान वैज्ञानिक और ज्ञान तथा कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिमूर्ति थे। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ने भारत के सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि दी है।
| Tweet![]() |