आसमान से बरसी आग पारा पहुंचा 44 के पार
Last Updated 10 Jun 2021 08:52:54 AM IST
बुधवार को यहां का पारा इतना ऊपर चढ़ा की लगा कि आसमान से ‘आग’ बरस रही हो।
![]() आसमान से बरसी आग पारा पहुंचा 44 के पार |
आज पीतमपुरा इलाके का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि आज यहां का सामान्य अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था।
राजधानी में आज औसत न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक था। आज तो पूसा इलाके का न्यूनतम तापमान तो रिकार्ड 36.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान ने पिछले 10 वष्रो का रिकार्ड तोड़ दिया। इन 10 वष्रो में किसी भी वर्ष आज के दिन यहां का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार नहीं किया था।
| Tweet![]() |