सरकार को किसानों के साथ शाहीन बाग जैसा बर्ताव नहीं करना चाहिए: टिकैत

Last Updated 08 Apr 2021 12:50:10 AM IST

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बुधवार को कहा कि सरकार को किसान आंदोलन के साथ उस तरह का बर्ताव नहीं करना चाहिए, जैसा कि पिछले साल दिल्ली के शाहीन बाग में विरोध प्रदर्शन के दौरान किया गया था।


भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि प्रदर्शनकारी घर तभी लौटेंगे, जब नए कृषि कानून वापस ले लिए जाएंगे।       

उन्होंने कहा कि आंदोलनरत किसान, कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करेंगे और जरूरत पड़ने पर 2023 तक आंदोलन जारी रहेगा।       

टिकैत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि केंद्र के नये कृषि कानूनों से किसानों को केवल नुकसान ही होगा।

भाषा
यमुनानगर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment