देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 16 हजार नए मामले

Last Updated 25 Feb 2021 11:30:44 AM IST

भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 16,738 नए मामले दर्ज किए गए हैं और इसी के साथ देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,10,46,914 हो गई है।


फाइल फोटो

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। भारत में पिछले एक महीने से हर रोज 15,000 से कम मामलों की पुष्टि की जा रही थी, जबकि मरने वालों की संख्या 200 से अधिक नहीं थी।

देशभर में कोविड का पता लगाने से संबंधित प्रयोगशालाओं में किए गए अध्ययन से इस बात का पता चला है कि मामलों की संख्या में अचानक से हुई यह वृद्धि 'म्यूटेशन और नए स्ट्रेंस' की वजह से है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि इस दौरान हुई 138 मौतों के साथ देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,56,705 है।

पिछले हफ्ते अधिकारियों ने कहा था कि बीते 15 दिनों से दैनिक मामलों की संख्या 9,000 से 12,000 के बीच में बनी हुई थी, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 78 से 120 के बीच में बरकरार है।

9 फरवरी को देश में 9,110 नए मामले दर्ज हुए थे, जो इस साल की सबसे कम संख्या है। पिछले साल 3 जून को सबसे कम 9,633 मामलों की पुष्टि हुई थी।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में 11,799 मरीजों के डिस्चार्ज हो जाने के बाद इस वक्त सक्रिय मरीजों की संख्या देश में 1,51,708 है।

अब तक 1,07,38,501 मरीज पूरी तरह से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। देश में इस वक्त रिकवरी रेट 97.25 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.42 फीसदी पर बनी हुई है।
 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment