दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह का निधन, आठ बार चुने गए लोकसभा सदस्य

Last Updated 02 Jan 2021 11:24:07 AM IST

दिग्गज कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सरदार बूटा सिंह का शनिवार को यहां निधन हो गया। वह 86 साल के थे।


वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह का निधन

उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री है। उनके परिवार ने बताया कि बूटा सिंह का शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे एम्स में निधन हो गया। पिछले साल मष्तिकाघात के बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था और वह गत वर्ष अक्टूबर महीने से कोमा में थे।  

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद , लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा विभिन्न राज्यों के मुख्यमांियों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

राष्ट्रपति कोविंद ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘श्री बूटा सिंह के निधन से देश ने समृद्ध प्रशासकीय अनुभव तथा लंबे संसदीय जीवन वाली शख्सियत को खो दिया है।  उन्होंने दबे-कुचले और वंचितों का हमेशा आगे बढ़कर नेतृत्व किया। उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना।’’

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘सरदार बूटा सिंह जी एक अनुभवी प्रशासक होने के साथ ही गरीबों और कमजोरों के कल्याण की एक प्रभावी आवाज थे। उनके निधन से बहुत दुख हुआ। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना।’’

 

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘सरदार बूटा सिंह जी के देहांत से देश ने एक सच्चा जनसेवक और निष्ठावान नेता खो दिया है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा और जनता की भलाई के लिए समर्पित कर दिया, जिसके लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा। इस मुश्किल समय में उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं।’’

बिरला ने ट्वीट करके कहा , ‘‘पूर्व सांसद बूटा सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। वह समाज के वंचित और शोषित वर्ग की सशक्त आवाज थे। देश के लिए उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।’’

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य के जालोर से सांसद रहे सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने तथा परिजनों को उनके बिछोह का दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने शोक संदेश में कहा , ‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व सांसद बूटा सिंह जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। इस कठिन समय में उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ईर उन्हें यह नुकसान सहने की शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति मिले।’’

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया , ‘‘वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं देश के पूर्व गृह मंी बूटा सिंह जी का निधन कांग्रेस परिवार के साथ देश की एक राजनीतिक क्षति है। उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि’ ईर शोकाकुल परिवार को हिम्मत दे।’’

21 मार्च 1934 को पंजाब में जालंधर जिले के मुस्तफापुर गांव में जन्मे सिंह राजनीति में आने से पहले पाकारिता से जुड़े थे। उन्होंने अकाली दल की ओर से पहला चुनाव जीता था और बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गये।

सिंह ने आठ बार लोकसभा चुनाव जीता था। उन्होंनें केंद्रीय मंत्री के रूप में गृह, कृषि, रेल और संचार तथा अन्य महत्वपूर्ण मांलयों के साथ ही बिहार के राज्यपाल का दायित्व संभाला था। वह डॉ मनमोहन सिंह के कार्यकाल में 2007 से 2010 तक राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष भी रहे।

वार्ता/भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment