पीएम मोदी समेत भाजपा नेताओं ने जे पी नड़डा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Last Updated 02 Dec 2020 10:12:46 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के 60वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि भगवा दल उनके कुशल और प्रेरक नेतृत्व में नई ऊंचाइयां छू रहा है।


मोदी समेत BJP नेताओं ने नड़डा को दीं जन्मदिन पर बधाई

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई। उनके कुशल और प्रेरक नेतृत्व में पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है। मेरी कामना है कि वे सदा स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।’’      

 

पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं ने भी नड्डा को शुभकामनाएं दीं। नड्डा का पैतृक स्थल हिमाचल प्रदेश है। उनका जन्म 1960 में पटना में हुआ था।      

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी को जन्मदिन की हृदयपूर्वक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में पार्टी निरंतर सशक्त होकर आगे बढ रही है। मैं ईश्वर से आपके स्वास्थ्यपूर्ण जीवन एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।’’      

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह एक मेहनती नेता हैं, जिन्हें अपनी शानदार संगठनात्मक कुशलता के लिए जाना जाता है। देश के हर कोने में पार्टी को मजबूत करने के प्रति उनका जुनून वास्तव में प्रेरणादायी है। मैं कामना करता हूं कि वे सदा स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।’’      

 

नड्डा पहले आरएसएस की छात्र शाखा एबीवीपी और बाद में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य के तौर पर छात्र एवं युवा राजनीति में सक्रिय रूप से जुड़े थे।  उन्हें बाद में हिमाचल में विधायक चुना गया, जहां उन्होंने मंत्री के रूप में सेवाएं दीं।      

एक अनुभवी संगठनात्मक नेता नड्डा 2014 से 2019 के बीच मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री थे।
 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment