बढ़ते प्रदूषण के चलते डॉक्टरों ने सोनिया गांधी को दी दिल्ली से बाहर जाने की सलाह

Last Updated 20 Nov 2020 12:35:17 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को डॉक्टरों ने सलाह दी है कि वो दिल्ली में गंभीर प्रदूषण से बचने के लिए सीने में संक्रमण के कारण कुछ समय के लिए बाहर चली जाएं।


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (फाइल फोटो)

पार्टी के सूत्रों ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।

अब उनके राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ गोवा की यात्रा पर जाने की संभावना है।

सोनिया गांधी 2 अगस्त को सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी के बाद मेडिकेशन पर हैं, और उनके डॉक्टर उनके सीने में लगातार संक्रमण से चिंतित हैं।

दिल्ली में शुक्रवार सुबह 10 बजे एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 305 था, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है।

आईएएनएस
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment