राष्ट्रपति कोविंद ने देशवासियों को छठ पूजा की दी शुभकामनाएं

Last Updated 20 Nov 2020 10:54:06 AM IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आस्था के पावन महापर्व छठ पूजा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद(फाइल फोटो)

राष्ट्रपति कोविंद ने आस्था के पावन महापर्व छठ पूजा पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए शुक्रवार को कहा कि प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लें तथा कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए पर्व मनाएं।

कोविंद ने अपने संदेश में कहा, “ आस्था के पावन महापर्व, छठ पूजा पर देशवासियों को शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि इस वर्ष छठ मैया सभी देशवासियों को आरोग्य और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करे। आइए, छठ पूजा के शुभ अवसर पर प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लें तथा कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए पर्व मनाएं।”

नहाय खाय के साथ चार दिन तक चलने वाला महापर्व 18 नवंबर को शुरु हुआ और शनिवार को श्रद्धालुओं के उगते सूर्य को अर्घ्य देने के उपरांत संपन्न होगा।

वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment