यशवर्धन सिन्हा बने नए सीआईसी
Last Updated 08 Nov 2020 06:31:27 AM IST
यशवर्धन कुमार सिन्हा ने शनिवार को मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) के तौर पर शपथ ली।
![]() यशवर्धन सिन्हा बने नए सीआईसी |
वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ को¨वद ने भवन में आयोजित समारोह में सिन्हा को शपथ दिलाई। 26 अगस्त 2020 को बिमल जुल्का का कार्यकाल पूरा होने के बाद दो महीने से ज्यादा समय से मुख्य सूचना आयुक्त का पद खाली पड़ा था। यशवर्धन कुमार सिन्हा ने एक जनवरी 2019 को सूचना आयुक्त का पद संभाला था। वह ब्रिटेन और श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं।
बतौर सीआईसी, 62 वर्षीय सिन्हा का कार्यकाल करीब तीन वर्षो का होगा। सीआईसी या सूचना आयुक्त की नियुक्ति पांच वर्ष के लिए की जाती है।
| Tweet![]() |