श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने की कोशिश करते भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के लाल चौक पर पुलिस ने सोमवार को सीमावर्ती जिला कुपवाडा के कुछ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय ध्वज फहराने से रोक दिया।
![]() पुलिस ने BJP कार्यकर्ता को श्रीनगर के लाल चौक झंडा फहराने से रोका |
उल्लेखनीय है कि आज के ही दिन यानी 26 अक्टूबर 1947 में महाराजा हरि सिंह ने भारत में कश्मीर का विलय करने के हुए समझौता पर हस्ताक्षर किया था।
सूत्रों के अनुसार आज सुबह सिविल लाइंस इलाके में हाई वोल्टेड ड्रामा देखने को मिला जब सभी दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बंद होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं का एक समूह अचानक तिरंगे के साथ क्षेत्र में आया।
भाजपा कार्यकर्ता भारत माता की जय और कुपवाडा इकाई की भाजपा जिंदाबाद के नारे लगते हुए लाल चौक की ओर बढ़े, तो वहां तैनात पुलिसकर्मी हरकत में आए। भाजपा कार्यकर्ताओं में एक की चिल्लाने की आवाज सुनायी दी हम पूरे कश्मीर घाटी में तिरंगा झंडा फहराएंगे।
पुलिस भाजपा कार्यकताओं को पकड़ने के आगे बढी और उन्हें झंडा फहराने से रोक दिया तथा एक निजी वाहन से सभी को लेकर चली गई।
तिरंगे का अपमान अस्वीकार्य : जावडेकर
सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के तिरंगे को लेकर दिए गए बयान की निंदा करते हुए कहा है कि तिरंगे का अपमान बिल्कुल अस्वीकार्य है।
जावडेकर ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि तिरंगा भारत की शान है, तिरंगा भारत की पहचान है।
महबूबा मुफ्ती के बयानों की हम भर्त्सना करते हैं। तिरंगे का अपमान बिल्कुल अस्वीकार्य है। तिरंगा भारत की शान है, तिरंगा भारत की पहचान है।
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) October 26, 2020
गौरतलब है मुफ्ती ने अपनी रिहाई के बाद एलान किया था कि वह जम्मू कश्मीर के अलावा दूसरा कोई झंडा नहीं उठाएंगी। उन्होंने कहा था कि जिस वक्त जम्मू कश्मीर का झंडा वापस आएगा, उस दिन वह तिरंगे को भी उठा लेंगी।
| Tweet![]() |