शासक के जीवन में अहंकार की जगह नहीं

Last Updated 26 Oct 2020 02:49:33 AM IST

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने दशहरा पर्व की लोगों को बधाई देते हुए रविवार को कहा कि विजय दशमी का सबसे बड़ा संदेश यह है कि शासन में लोग सर्वोपरि हैं और एक शासक की जिंदगी में अहंकार, झूठ और वादाखिलाफी की कोई जगह नहीं है।


कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी (file photo)

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मौके पर ट्वीट कर कहा कि सच की अंतत: विजय होगी। दशहरे पर अपने संदेश में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि दशहरा अन्याय पर न्याय, असत्य पर सत्य और अहंकार पर विवेक की जीत का प्रतीक है। नौ दिन की पूजा के बाद यह किसी भी स्थिति में कर्तव्यों को पूरा करने का प्रणलेकर आता है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment