लाल बहादुर शास्त्री की 116वीं जयंती पर विजय घाट जाकर राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Last Updated 02 Oct 2020 11:51:51 AM IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी 116वीं जयंती पर विजय घाट जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।


मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने सादगी को महत्व दिया और हमारे राष्ट्र के कल्याण के लिए जिया।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "लाल बहादुर शास्त्री जी विनम्र और दृढ़ थे। वह सादगी का प्रतीक बने और हमारे राष्ट्र के कल्याण के लिए जिया। हम उन्हें उनकी जयंती पर भारत के लिए किए गए हर काम के लिए गहरी कृतज्ञता के साथ याद करते हैं।"

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, "भारत के उस महान बेटे ने अभूतपूर्व समर्पण और निष्ठा के साथ देश की सेवा की। सभी देशवासी उन्हें हरित क्रांति और श्वेत क्रांति में मौलिक भूमिका और युद्ध के दौरान उनके मजबूत नेतृत्व के लिए श्रद्धापूर्वक याद करते हैं।"

लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री का सादगीपूर्ण, दूरदर्शी व निडर व्यक्तित्व पूरे देश को प्रेरित करता है। उनके हिमालय जैसे मजबूत नेतृत्व और 'जय जवान जय किसान' के ओजस्वी नारे ने भारत की समृद्धि व सुरक्षा के दो सबसे बड़े स्तंभ..किसानों और जवानों को सशक्त किया। उन्हें कोटि-कोटि नमन।

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा, जय जवान-जय किसान के उद्घोषक, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शत शत नमन। सामाजिक समरसता के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य प्रशंसनीय हैं। शास्त्री जी सादगी, सरलता और राष्ट्रप्रेम के लिए सदैव याद किए जाएंगे।


 

 

 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment