उपराष्ट्रपति नायडू कोरोना संक्रमित
Last Updated 30 Sep 2020 05:03:41 AM IST
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
![]() भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू (फाइल फोटो) |
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सचिवालय ने कहा कि नायडू (71) में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और उनका स्वास्थ्य ठीक है।
सचिवालय ने ट्वीट किया, ‘‘भारत के उपराष्ट्रपति ने आज सुबह कोविड-19 का नियमित परीक्षण कराया, जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
नायडू को घर में पृथक-वास में रहने की सलाह दी गई है।’’ ट्वीट में कहा गया है कि उनकी पत्नी उषा नायडू की जांच रिपोर्ट नकारात्मक रही है।
| Tweet![]() |