सबरीमला उत्सव होगा, मगर कम ही श्रद्धालु जुट पाएंगे
Last Updated 29 Sep 2020 09:34:28 AM IST
केरल में दो महीने चलने वाला सालाना सबरीमला उत्सव का आयोजन इस बार भी होगा।
![]() मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन (फाइल फोटो) |
हालांकि कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए लागू प्रतिबंधों के कारण कम संख्या में श्रद्धालुओं को जुटने की अनुमति होगी।
मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने यह बात सोमवार को कही।
सबरीमला मंदिर परिसर में सालाना उत्सव 15 नवंबर से शुरू होगा।
अत्यंत महत्वपूर्ण मकरविलाकु दिवस का आयोजन 14 जनवरी, 2021 को होगा।
| Tweet![]() |