कश्मीर में मुठभेड़ स्थल पर घायल युवक ने तोड़ा दम
Last Updated 28 Sep 2020 12:44:11 PM IST
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के सिरहामा में शुक्रवार को मुठभेड़ स्थल पर एक जिंदा ग्रेनेड के अचानक फटने से घायल हुए एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
![]() (फाइल फोटो) |
यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी। मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ स्थल पर गोलीबारी खत्म होने के बाद वहां गए यासीन अहमद राथर, एक जिंदा ग्रेनेड के अचानक फटने से घायल हो गया था।
अनंतनाग के एसएसपी संदीप चौधरी ने बताया, "आतंकवादियों ने तीन ग्रेनेड दागे थे। दो विस्फोट हुए, जबकि तीसरे को मलबे से बरामद नहीं किया जा सका। घायल व्यक्ति को वह ग्रेनेड मलबे से मिला था और वह उठाते समय फट गया।"
वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यह मुठभेड़ शुक्रवार को हुई थी और इसमें लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए थे।
| Tweet![]() |