पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने जताया शोक
पूर्व कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक जसवंत सिंह का निधन हो गया है। वह 82 साल के थे और पिछले छह साल से कोमा में थे।
![]() पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन |
सैन्य अस्पताल ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘बड़े दुख के साथ सूचित किया जा रहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का आज सुबह 6.55 बजे निधन हो गया। उन्हें 25 जून को भर्ती कराया गया था। आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ।’’
बयान में कहा गया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने उन्हें बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार आज ही राजस्थान के जोधपुर में होगा।
पूर्व सैन्य अधिकारी सिंह अगस्त 2014 में अपने घर में गिरने के बाद से बीमार थे। उन्हें सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस साल जून में उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
प्रधानमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, ''जसवंत जी को राजनीति तथा समाज से संबंधित मामलों में उनके अद्वितीय दृष्टिकोण के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने भाजपा को मजबूती देने में भी योगदान दिया। मैं उनके साथ हुए संवाद को याद कर रहा हूं। मेरी ओर से उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।''
मोदी ने कहा, ‘‘अटल जी की सरकार में उन्होंने वित्त, रक्षा और विदेश मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों को संभाला और इन क्षेत्रों में गहरी छाप छोड़ी। उनके निधन से दुखी हूं।’’
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में सिंह को जब भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राजस्थान के बाड़मेर से मैदान में उतरे थे। हालांकि उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।
जसवंत सिंह ने पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग संसदीय क्षेत्र का भी लोकसभा में प्रतिनिधित्व किया।
प्रधानमंत्री ने जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह से फोन पर बात की और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
मोदी ने कहा कि अपनी प्रकृति के अनुसार जसवंत सिंह बहुत बहादुरी से पिछले छह साल से अपनी बीमारी से लड़ रहे थे।
Jaswant Singh Ji served our nation diligently, first as a soldier and later during his long association with politics. During Atal Ji’s Government, he handled crucial portfolios and left a strong mark in the worlds of finance, defence and external affairs. Saddened by his demise.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 27, 2020
Jaswant Singh Ji will be remembered for his unique perspective on matters of politics and society. He also contributed to the strengthening of the BJP. I will always remember our interactions. Condolences to his family and supporters. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 27, 2020
गृहमंत्री अमित शाह ने उनके निधन पर शोक जताया। गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, देश के वरिष्ठ राजनेता एवं अटल जी की कैबिनेट में मंत्री रहे जसवंत सिंह का निधन दु:खद है और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। सरकार व संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी कर्तव्यनिष्ठा से एक गहरी छाप छोड़ी है। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। शांति।
देश के वरिष्ठ राजनेता एवं अटल जी की कैबिनेट में मंत्री रहे जसवंत सिंह जी का निधन दुःखद है और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। सरकार व संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी कर्तव्यनिष्ठा से एक गहरी छाप छोड़ी है। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति
— Amit Shah (@AmitShah) September 27, 2020
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, "भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री, श्री जसवंत सिंहजी के निधन से बहुत दुख हुआ है। उन्होंने रक्षा मंत्री के प्रभार सहित कई तरह से देश की सेवा की। उन्होंने खुद को एक प्रभावी मंत्री और सांसद के रूप में प्रतिष्ठित किया।"
Deeply pained by the passing away of veteran BJP leader & former Minister, Shri Jaswant Singh ji. He served the nation in several capacities including the charge of Raksha Mantri. He distinguished himself as an effective Minister and Parliamentarian.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 27, 2020
उन्होंने आगे कहा, "श्री जसवंत सिंहजी को उनकी बौद्धिक क्षमताओं और राष्ट्र की सेवा में शानदार रिकॉर्ड के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने राजस्थान में भाजपा को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।"
Shri Jaswant Singh ji would be remembered for his intellectual capabilities and stellar record in service to the nation. He also played a key role in strengthening the BJP in Rajasthan. Condolences to his family and supporters in this sad hour. Om Shanti.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 27, 2020
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री जसवंत सिंह जी के निधन से दुखी हूं।’’ उन्होंने ईश्वर से सिंह की आत्मा की शांति और उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
जसवंत सिंह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी सहयोगी थे। जसवंत सिंह 1999 से 2004 तक अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में विभिन्न पदों पर रहे और अपने समय के एक कद्दावर नेता थे।
शोक संवेदनाओं का आना शुरू हो गया है। स्पीकर ओम बिड़ला ने भी सिंह को एक कुशल राजनीतिज्ञ और सैन्य अधिकारी के रूप में याद किया।
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि जसवंत सिंह के निधन का समाचार दुःखद है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने जन-जन के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने में अपना प्रत्येक क्षण समर्पित कर दिया। जसवंत सिंह जी का जाना संगठन, समाज तथा देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके परिवार के प्रति मेरी अपार संवेदनाएं।’’
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
सावंत ने ट्वीट किया, ''भारत के विकास में उनके (जसवंत सिंह) शानदार योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी ओर से संवेदनाएं। ऊॅं शांति।’’
| Tweet![]() |