परमाणु वैज्ञानिक शेखर बसु का कोरोना से निधन
Last Updated 24 Sep 2020 04:32:04 PM IST
विख्यात परमाणु वैज्ञानिक और परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ शेखर बसु का यहां एक निजी अस्पताल में गुरुवार को कोविड-19 से निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे।
![]() परमाणु वैज्ञानिक डॉ शेखर बसु (फाइल फोटो) |
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा, "डॉ बसु कोविड-19 और किडनी संबंधित अन्य रोग से पीड़ित थे। सुबह चार बजकर पचास मिनट पर उनका निधन हो गया।"
मैकेनिकल इंजीनियर डॉ बसु को देश के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में उनके योगदान के लिए जाना जाता है।
उन्हें 2014 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
भारत की परमाणु ऊर्जा से संचालित पहली पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत के लिए बेहद जटिल रियेक्टर के निर्माण में बसु ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
| Tweet![]() |