राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, कहा- मोदी शासन में बर्बाद हो गया देश

Last Updated 02 Sep 2020 10:49:24 AM IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश को बर्बाद कर दिया है और उसकी गलत नीतियों के करण हम हर मोर्चे पर कमजोर साबित हो रहे हैं।


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, "देश आज मोदी निर्मित तबाही की चपेट में है। देश में आज जीडीपी -23.9 फीसदी की ऐतिहासिक गिरावट है। आज 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। 12 करोड़ नौकरियां चली गईं। राज्यों को उनके हिस्से के जीएसटी का बकाया नहीं दिया जा रहा है।"

उन्होंने ताज़ा घटनाओं को लेकर भी सरकार पर हमला किया और कहा, "हमारे यहां आज दुनिया में सबसे ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं और सबसे ज्यादा लोग मर रहे हैं। हमारी सीमा पर बाहरी ताकतें आक्रामक बनी हुई हैं।"

वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment