केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में होंगे भर्ती

Last Updated 20 Aug 2020 02:45:21 PM IST

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। वह अस्पताल में भर्ती होंगे। करीबी सूत्रों के मुताबिक डॉक्टरों की सलाह पर वह गुरुग्राम के मेदांता में इलाज कराएंगे।


केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (फाइल फोटो)

दरअसल, शेखावत को कुछ समय से अस्वस्थ महसूस हो रहे थे। जिस पर उन्होंने गुरुवार को कोरोना टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

डॉक्टरों की सलाह के बाद गजेंद्र सिंह शेखावत ने अस्पताल में भर्ती होने का निर्णय लिया।

करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्हें गुरुग्राम के मेदांता ले जाया गया है।

शेखावत ने संपर्क में आने वाले सभी लोगों से खुद को आइसोलेट कर कोरोना की जांच कराने की अपील की है ताकि उनके संपर्क में आने पर अगर कोई वायरस की चपेट में आया तो पता चल सके।

केंद्रीय मंत्री के पॉजिटिव होने के बाद स्टाफ के लोग जांच कराएंगे।

इससे पूर्व कुछ और केंद्रीय मंत्री भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव हुए गृहमंत्री अमित शाह अब स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अर्जुन राम मेघवाल का इलाज चल रहा है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment