मोदी, नड्डा ने चेतन चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया

Last Updated 16 Aug 2020 11:28:29 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को क्रिकेटर से भाजपा नेता बने चेतन चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मोदी ने उन्हें एक परिश्रमी राजनीतिक नेता कहा है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, "श्री चेतन चौहान जी ने खुद को एक शानदार क्रिकेटर और बाद में एक मेहनती राजनीतिक नेता के रूप में प्रतिष्ठित किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक सेवा और भाजपा को मजबूत करने में प्रभावी योगदान दिया।"

पीएम ने उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी बीच रविवार को किडनी के अचानक फेल हो जाने के चलते गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया जहां हालत बिगड़ने के बाद उन्हें शिफ्ट कराया गया था।



भाजपा प्रमुख नड्डा ने उत्तर प्रदेश में भाजपा के संगठन को मजबूत करने के लिए चौहान के "अमूल्य योगदान" को याद किया। दो बार भाजपा से सांसद रह चुके चौहान को उन्होंने "लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा" के रूप में वर्णित किया।

उन्होंने कहा, "खेल से लेकर राजनीतिक दुनिया तक उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनका जाना हमारे लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।"

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment