कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन

Last Updated 13 Aug 2020 03:41:52 AM IST

कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन हो गया है। बुधवार शाम एक टीवी डिबेट के दौरान उन्हें हार्टअटैक आया।


कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी (file photo)

कुछ ही देर बाद उनका निधन हो गया। कांग्रेस के सचिव (संचार) डा. विनीत पूनिया ने उनके निधन की जानकारी दी।

सूचना पाकर पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी शोक प्रकट किया है। त्यागी ने बुधवार शाम करीब पौने चार बजे अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया था। निधन की जानकारी देते हुए डा. पूनिया ने ट्वीट किया, ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव त्यागी जी नहीं रहे।

उनके परिवारजनों और प्रशंसकों को मेरी हार्दिक संवेदना।’ भाजपा नेता संबित पात्रा ने लिखा कि ‘विश्वास नहीं हो रहा है कांग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र श्री राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं हैं। शाम 5 बजे हम दोनों ने साथ में डिबेट भी किया था। जीवन बहुत ही अनिश्चित है ..अभी भी शब्द नहीं मिल रहे। हे गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणों में स्थान देना।’

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment