भूमि पूजन के बाद बोले राहुल गांधी- राम प्रेम हैं, राम करुणा हैं, राम न्याय हैं

Last Updated 05 Aug 2020 01:46:18 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास करने के तत्काल बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं और वह घृणा और क्रूरता से कभी प्रकट नहीं होते।


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप हैं। वे हमारे मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं।"

उन्होंने कहा, "राम प्रेम हैं, वे कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते। राम करुणा हैं, वे कभी क्रूरता में प्रकट नहीं हो सकते। राम न्याय हैं, वे कभी अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते।"

इससे पहले कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए शुभकामनाएं। आशा है कि त्याग, कर्तव्य, करुणा, उदारता, एकता, बंधुत्व, सद्भाव, सदाचार के रामबाण मूल्य जीवन पथ का रास्ता बनेंगे। जय सिया राम।"

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment