राहुल जैसा भाई मिलने पर मुझे गर्व है: प्रियंका गांधी

Last Updated 03 Aug 2020 03:00:19 PM IST

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी एक-दूसरे के साथ तस्वीरें साझा कर शुभकामनाएं दी हैं।


प्रियंका गांधी वाड्रा, राहुल गांधी (फाइल फोटो)

राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका को गले लगाते हुए एक तस्वीर पोस्ट करते हुए देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद प्रियंका ने भी एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि उनके भाई राहुल गांधी से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है और ऐसा भाई मिलने पर उन्हें गर्व है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, "हर सुख-दुख में साथ रहते हुए मैंने अपने भाई से प्रेम, सत्य और धैर्य का साथ सीखा है। मुझे ऐसा भाई मिलने पर गर्व है। समस्त देशवासियों को पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।"

वहीं राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखा, "आप सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।"

ट्वीट के साथ उन्होंने प्रियंका गांधी के साथ की एक तस्वीर भी पोस्ट की है।

समयलाइव डेस्क/वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment