अमर सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा दिल्ली, आज होगा अंतिम संस्कार
वरिष्ठ राजनेता एवं राज्यसभा सदस्य अमर सिंह की अंत्येष्टि छतरपुर श्मशान घाट में होगी। उनका पार्थिक शरीर रविवार देर शाम सिंगापुर से विशेष विमान से दिल्ली लाया गया।
![]() अमर सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा दिल्ली, आज होगा अंतिम संस्कार |
उनका पार्थिव शरीर एयरपोर्ट से छतरपुर स्थित उनके निजी निवास पर लाया गया। सोमवार (आज) सुबह आठ बजे से उनके दर्शन का सिलसिला शुरू होगा और 11 बजे छतरपुर स्थित श्मशान घाट पर अंत्येष्टि की जाएगी।
राज्यसभा सांसद अमर सिंह किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज सिंगापुर में चल रहा था। शनिवार को उनका सिंगापुर में ही निधन हो गया था। शनिवार को उनके निधन की खबर मिलते ही उनके शुभचिंतकों और परिजनों में शोक की लहर फैल गई थी।
प्रधानमंत्री से लेकर तमाम वरिष्ठ नेताओं ने गहरा दुख जताया था। रविवार को उनका पार्थिव शरीर यहां आने के बाद आज उनके अंतिम दर्शन के लिए वरिष्ठ नेताओं, शुभ चिंतकों और प्रशंसकों के पहुंचने की उम्मीद है। फिलहाल उनके घर पर परिवारजन और अति निकट संबंधी शोकाकुल परिवार मौजूद हैं।
| Tweet![]() |