काकरापार परमाणु ऊर्जा के परिचालन पर पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

Last Updated 22 Jul 2020 03:45:07 PM IST

प्रधानमंत्री मोदी ने काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र-3 के सामान्य परिचालन स्थिति में आने (क्रिटिकल होने) पर बुधवार को परमाणु वैज्ञानिकों को बधाई दी और कहा कि यह स्वेदशी परमाणु संयंत्र मेक इन इंडिया अभियान का गौरवपूर्ण उदाहरण है।


पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को दी बधाई (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, 'काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र-3 के सामान्य परिचालन स्थिति में आने के लिए हमारे परमाणु वैज्ञानिकों को बधाई! स्वदेश में ही डिजाइन किया गया 700 एमडब्ल्यूई का केएपीपी-3 परमाणु संयंत्र मेक इन इंडिया का एक गौरवपूर्ण उदाहरण है।'

 

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही यह इस तरह की अनगिनत भावी उपलब्धियों में निश्चित तौर पर अग्रणी है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि स्वदेश में ही डिजाइन किया गया 700 मेगावाट की क्षमता वाला गुजरात का काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र-3 का सामान्य परिचालन स्थिति में आना भारत के परमाणु इतिहास के लिए एक ‘‘बड़ा दिन’’ है।

इस ऊर्जा संयंत्र का सामान्य परिचालन स्थिति में आना इस बात का संकेत है कि यह संयंत्र ऊर्जा उत्पादन के लिए अब तैयार है।

शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘स्वदेश में ही डिजाइन किया गया 700 मेगावाट की क्षमता वाला गुजरात का काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र-3 का सामान्य परिचालन स्थिति में आना (क्रिटिकल होना) भारत के परमाणु इतिहास के लिए एक बड़ा दिन है।’’



उन्होंने कहा कि ‘‘न्यू इंडिया’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ की दृष्टि को सच करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment