भारत में ऐसा दिखा सूर्य ग्रहण का नजारा
Last Updated 21 Jun 2020 10:51:48 AM IST
भारत के उत्तरी हिस्सों में रविवार सुबह लगभग 10:25 बजे से सूर्य ग्रहण की खगोलीय घटना शुरू हुई।
![]() उत्तराखंड के देहरादून में सूर्य ग्रहण का नजारा |
सूर्य ग्रहण अफ्रीका, एशिया और यूरोप के कुछ हिस्सों से देखा गया और दिलचस्प बात यह रही कि ग्रहण का पीक भारत के उत्तरी हिस्से में दिखाई दिया, जो सुबह 10:25 बजे से शुरू होकर 12:08 बजे अधिकतम ग्रहण और 01:54 बजे समाप्त हो गया।
यह ‘रिंग ऑफ फायर’ की तरह दिखा।
इससे पहले वलयाकार ग्रहण 26 दिसंबर 2019 को दक्षिण भारत और आंशिक ग्रहण के रूप में देश के विभिन्न हिस्सों में देखा गया था।
अगला वलयाकार सूर्य ग्रहण भारत के अगले दशक में दिखाई देगा, जो 21 मई 2031 को होगा, जबकि 20 मार्च 2034 को पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा जाएगा।
| Tweet![]() |