जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 आतंकियों को मार गिराया
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ (प्रतीकात्मक फोटो) |
सेना और पुलिस ने इलाके में छिपे आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी मिलने के बाद कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (सीएएसओ) चलाया और आतंवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
पुलिस ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, "वानपोरा कुलगाम में चल रहे ऑपरेशन में दो आतंकवादी मारे गए। संयुक्त ऑपरेशन जारी है।"
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने कुलगाम जिले के वानपोरा में आतंकवादियों के छुपे होने की खुफिया जानकारी मिलने पर संयुक्त अभियान चलाया।
सुरक्षा बलों के जवान गांव के सभी निकास मार्गों को सील कर जब एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, वहां छुपे आतंकवादियों ने उन पर अत्याधुनिक स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरु कर दी।
सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
| Tweet |