पैदल जा रहे प्रवासी मजदूरों से मिले राहुल गांधी, सुना दुख-दर्द
Last Updated 17 May 2020 10:09:01 AM IST
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय राजधानी के सुखदेव विहार फ्लाईओवर पर प्रवासी मजदूरों के एक समूह से बातचीत की और उनकी समस्या को समझने का प्रयत्न किया।
|
सुखदेव विहार फ्लाईओवर पर बड़ी संख्या में मजदूर पैदल ही अपने गृह राज्यों की तरफ जा रहे थे, जब राहुल गांधी वहां इन मजदूरों को देखकर रुके और सड़क किनारे बैठकर उनसे उनकी समस्याएं सुनीं।
मजदूरों के समूह में महिला और पुरुष शामिल थे, जो पैदल अपने गांव जा रहे थे।
बता दें कि इसी सप्ताह राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर वहां मौजूद दो दर्जन प्रवासी मजदूरों के साथ दो घंटे बातचीत की थी
राहुल गांधी लगातार प्रवासी श्रमिकों का मुद्दा जोरों से उठा रहे हैं और उनके खाते में कैश स्थानांतरण की मांग केंद्र सरकार से कर रहे हैं।
| Tweet![]() |