ओडिशा सरकार ने 30 अप्रैल तक बढ़ाया लॉकडाउन
ओडिशा सरकार ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के फैलाव को रोकने के लिए लॉकडाउन की अवधि को और 15 दिनों के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। अब राज्य में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा।
![]() मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (फाइल फोटो) |
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद वीडियो संदेश के जरिए इसकी जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा, "कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर राज्य सरकार ने लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया।"
पटनायक ने लॉकडाउन बढ़ाने के साथ ही सभी शैक्षिक संस्थानों को 17 जून तक बंद रखने की भी घोषणा की है।
ओडिशा देश का पहला राज्य है, जिसने लॉकडाउन को बढ़ाया है।
फिलहाल केंद्र ने पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन लगाया हुआ है, जो 14 अप्रैल तक है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 24 मार्च की मध्यरात्रि से पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की थी। कई राज्यों ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाने की बात कही थी।
ओडिशो में कोरोना से अब तक 42 लोग संक्रमति पाये गये हैं, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हुई है। अब तक कोरोना से पीड़ित दो लोगों को ठीक किया जा चुका है।
| Tweet![]() |