सोनिया के आह्वान से दिल्ली में बिगड़ा माहौल

Last Updated 13 Mar 2020 05:07:38 AM IST

भाजपा के वरिष्ठ नेता और सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आर पार की लड़ाई के आह्वान से दिल्ली में माहौल बिगड़ा। दिल्ली में फैली हिंसा इसी आह्वान का परिणाम है।


भाजपा के वरिष्ठ नेता और सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (file photo)

जावड़ेकर ने सदन में दिल्ली हिंसा की चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि दिल्ली में हिंसा अचानक नहीं फैली बल्कि एक सुनियोजित साजिश है। इस कड़ी में सबसे पहले संसद ने नागरिकता संशोधन विधेयक पारित किया और इसके बाद कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली का आयोजन हुआ। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आर पार की लड़ाई का आह्वान किया। रैली में जनता को भड़काते हुए सड़कों पर उतरने को कहा गया।

इसके बाद शाहीन बाग शुरू कर दिया गया जहां जिन्ना वाली आजादी भारत को तोड़ने तथा असम को अलग करने के नारे लगाए गए। कांग्रेस की आपत्ति पर उन्होंने सदन के पटल पर भाषणों का पेन ड्राइव और एक लिखित प्रमाणित प्रति भी रखी। जावडेकर ने कहा कि देश के दूसरे हिस्सों में भी एक समुदाय को भड़काया गया। इससे माहौल खराब हुआ।

इससे पहले भाजपा के सुधांशु  त्रिवेदी ने कहा कि विपक्ष ने शांति और संयम से काम नहीं लिया और उकसावे वाले बयान दिए। उन्होंने कहा कि ये दंगे विचित्र प्रकार के थे जिसकी तात्कालिक प्रतिक्रिया नहीं हुई। किसी आंदोलन की कोई मांग होती है और उसके प्रतिनिधि होते हैं लेकन इस आंदोलन के प्रतिनिधि केवल मीडिया से बात करते हैं।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment