नाराजगी की अटकलों के बीच सोनिया और प्रियंका से मिले सिद्धू

Last Updated 27 Feb 2020 01:58:17 PM IST

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ मतभेद एवं नाराजगी की अटकलों के बीच राज्य के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की।


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से नवजोत सिंह सिद्धू ने मुलाकात की

सूत्रों के मुताबिक सिद्धू ने कांग्रेस की दोनों शीर्ष नेताओं के समक्ष अपने मुद्दे रखे जिस पर उन्हें पार्टी के भीतर पूरा मान-सम्मान दिए जाने का भरोसा दिया गया।      

मुलाकात के बाद सिद्धू ने एक बयान जारी कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने बहुत धैर्य के साथ मेरी बात सुनी। मैंने उन्हें पंजाब के मौजूदा हालात से अवगत कराया और पंजाब के पुनरुत्थान तथा राज्य को आत्मनिर्भर बनाने का एक रोडमैप उनके साथ साझा किया।’’      

उन्होंने कहा, ‘‘यह वही रोडमैप है जिसको मैंने कैबिनेट में मंत्री के तौर पर कार्य करते हुए और अपने सार्वजनिक जीवन में, पिछले कई वर्षों से दृढ विास के साथ लोगों के समक्ष रखा है।’’      

दरअसल, सिद्धू के पिछले कई महीनों से अमरिंदर सिंह के साथ मतभेद और नारागजी की अटकलें हैं। लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment