दिल्ली पहुंचे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार शाम ताजमहल का दीदार करने के बाद आगरा से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच गए हैं।
![]() अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दिल्ली पहुंचे |
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्नी व फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर के साथ ताजमहल का दीदार किया। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी भारत यात्रा के दौरान सोमवार शाम परिवार सहित अहमदाबाद से आगरा पहुंचे।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने यहां विजिटर बुक में लिखा, "ताजमहल हमें प्रेरणा देता है। इमारत समय से परे है। यह भारत की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है। धन्यवाद भारत।"
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोपहर को साबरमती आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने मेलानिया ट्रंप के साथ चरखा चलाया। उन्होंने विजिटर बुक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस 'शानदार यात्रा' के लिए धन्यवाद दिया।
इससे पहले ट्रंप, मेलानिया, इवांका और जेरेड कुशनेर भारतीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे, जहां हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर खुद ट्रंप का स्वागत किया।
हवाई अड्डे से साबरमती आश्रम तक एक रोड शो का आयोजन किया गया। इस दौरान रास्ते में हजारों की संख्या में लोगों ने पहली बार भारत आए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का अभिवादन किया।
| Tweet![]() |