अहमदाबाद : मोदी ने ट्रंप को गले लगाया, मेलानिया से हाथ मिलाया
Last Updated 24 Feb 2020 12:32:18 PM IST
भारत के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप का स्वागत रेड कारपेट पर किया गया।
![]() |
उनके साथ उनकी बेटी इवांका ट्रंप और 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप को गले लगाकर उनका स्वागत किया और मेलानिया से हाथ मिलाया।
एयरफोर्स वन विमान से सबसे पहले इवांका ट्रंप और उनके पति जारेड कुशनर बाहर आए। इसके कुछ समय बाद राष्ट्रपति ट्रंप और मेलानिया भी विमान से बाहर आए और उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।
इसके बाद ट्रंप दंपत्ति अमेरिका के राष्ट्रपति की काले रंग की कार 'बीस्ट' में सवार हो गए।
राष्ट्रपति के तौर पर ट्रंप का यह पहला आधिकारिक भारत दौरा है।
हवाईअड्डे से वे सबसे पहले साबरमती आश्रम जाएंगे, जहां वे कुछ वक्त गुजारेंगे।
| Tweet![]() |