अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बेटी इवांका और दामाद भी आएंगे भारत

Last Updated 21 Feb 2020 04:25:26 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान उनके साथ आने वाले उच्चस्तरीय शिष्टमंडल में उनकी बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर भी होंगे।


यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को दी।      

ट्रंप की 24 और 25 फरवरी की भारत यात्रा में उनके साथ पत्नी मेलानिया ट्रंप भी होंगी। इस शिष्टमंडल में वित्त मंत्री स्टीवन म्नूचिन और वाणिज्य मंत्री बिल्बर रोस भी होंगे।    

अमेरिकी राष्ट्रपति 24 फरवरी को अहमदाबाद पहुंचेंगे। अहमदाबाद से वह आगरा जाएंगे और यात्रा के मुख्य चरण में राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे।      

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अमेरिका ने पुष्टि की है कि इवांका ट्रंप और अमेरिकी राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनेर शिष्टमंडल में शामिल होंगे।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment