डोनाल्ड ट्रंप के रोड शो में 70 लाख नहीं, एक लाख लोग आएंगे

Last Updated 20 Feb 2020 12:52:17 PM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 फरवरी को अहमदाबाद में होने वाले 22 किलोमीटर लंबे रोडशो के दौरान सड़क के दोनों ओर करीब एक लाख लोगों के मौजूद रहने की संभावना है।


अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।     

ट्रंप ने जो दावा अपने एक वीडियो में किया है, उससे यह संख्या काफी कम है।     

हाल में ट्रंप ने एक वीडियो में कहा था, ‘‘रोडशो के मार्ग में 70 लाख लोग मौजूद होंगे।’’     

गौरतलब है कि अहमदाबाद की कुल आबादी 70 से 80 लाख है।     

अहमदाबाद नगर निगम आयुक्त विजय नेहरा ने बुधवार को कहा कि इस रोड शो में करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है।     

रोडशो की मार्ग योजना के अनुसार ट्रंप और मोदी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से सबसे पहले साबरमती आश्रम आएंगे।

 

भाषा
अहमदाबाद


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment