देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस ने जहानाबाद से किया गिरफ्तार

Last Updated 28 Jan 2020 03:46:03 PM IST

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र शरजील इमाम को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार कर लिया जिस पर देशद्रोह के मामले दर्ज किये गये हैं।


शरजील इमाम (फाइल फोटो)

यहां अधिकारियों ने यह जानकारी दी।    

जेएनयू के इतिहास अध्ययन केंद्र में अध्ययनरत पीएचडी छात्र शरजील पर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान कथित भड़काऊ भाषण देने के मामले में कई राज्यों में देशद्रोह के मामले दर्ज किये गये हैं।     

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया, ‘‘हमने शरजील इमाम को जहानाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।’’    

पुलिस ने बिहार निवासी इमाम का पता लगाने के लिए पांच दलों को तैनात किया था। उसे पकड़ने के लिए मुंबई, पटना और दिल्ली में छापे मारे गये।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment