शाह ने दी बाल ठाकरे और सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि

Last Updated 23 Jan 2020 03:04:08 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे को उनकी जयंती पर बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि दी।


बाल ठाकरे और सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘बालासाहेब ठाकरे जी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। बालासाहेब जी अपने दौर के बेहतरीन बुद्धिजीवी थे जो अपनी वाकपटुता से जनसमूह को हमेशा मंत्रमुग्ध कर दिया करते थे। वे हमेशा अडिग रहे और उन्होंने अपने आदशरें से कभी समझौता नहीं किया। बालासाहेब जी का जीवन और उनके मूल्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।’’      

शिवसेना ने नंवबर में भाजपा के साथ अपना दशकों पुराना गठबंधन तोड़ दिया था और महाराष्ट्र में राकांपा तथा कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई थी।    

ठाकरे का जन्म पुणो में 1926 में हुआ था और 2012 में मुंबई में उनका निधन हुआ था।      

केंद्रीय गृह मंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भी श्रद्धांजलि दी।      

उन्होंने कहा, ‘‘मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि देता हूं। नेताजी ने आजाद हिंद फौज की स्थापना की और भारत की आजादी के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। मातृभूमि के प्रति उनका जुनून और समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रेत रहेगा।’’

    

बोस का जन्म ओडिशा के कटक में 1897 में हुआ था।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment