हिंद महासागर की निगरानी के लिए दक्षिण भारत में भी सुखोई तैनात
Last Updated 20 Jan 2020 01:44:25 PM IST
दक्षिण भारत में अत्याधुनिक युद्धक विमान सुखोई-30 एमकेआई का पहला स्क्वाड्रन सोमवार को यहां वायुसेना स्टेशन पर तैनात किया गया।
![]() |
सुखोई 30 को भारतीय वायुसेना के तंजावुर वायु स्टेशन के 222 टाइगर शार्क्स दस्ते में शामिल किया गया है।
इस लड़ाकू विमान को अद्यतन किया गया है और यह ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें भी ले जाने में सक्षम है।
एक रक्षा विज्ञप्ति के अनुसार इस नए स्क्वाड्रन से भारतीय वायुसेना की वायु रक्षा क्षमता बढ़ेगी और सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद महासागर क्षेत्र में निगरानी सुनिश्चित हो सकेगी।
इस मौके पर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष बिपिन रावत, वायुसेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया सहित अन्य शीर्ष अधिकारी मौजूद थे।
आधुनिक तकनीकों से लैस यह विमान सभी मौसम में वृहद भूमिका निभाने में सक्षम है।
| Tweet![]() |