इसरो ने फ्रेंच गुयाना से संचार उपग्रह जीसैट 30 का किया सफल प्रक्षेपण

Last Updated 17 Jan 2020 09:30:13 AM IST

देश के अत्याधुनिक संचार उपग्रह जीसैट 30 का आज तड़के फ्रेंच गुयाना के कोरू स्थित प्रक्षेपण स्थल से सफल प्रक्षेपण किया गया।


भारत ने संचार उपग्रह जीसैट 30 का फ्रेंच गुयाना से एरियन 5 प्रक्षेपण यान के माध्यम से बृहस्पतिवार देर रात सफल प्रक्षेपण किया।यह उपग्रह उच्च गुणवत्ता वाली टेलीविजन, दूरसंचार एवं प्रसारण सेवाएं मुहैया कराएगा। 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यहां बताया कि जीसैट-30 उपग्रह ने भारतीय समयानुसार देर रात दो बजकर 35 मिनट पर दक्षिण अमेरिका के उत्तरपूर्वी तट पर फ्रांसीसी क्षेत्र कौरो के एरियर प्रक्षेपण परिसर से उड़ान भरी। एरियन 5 यान ने करीब 38 मिनट की उड़ान के बाद उपग्रह को उसकी कक्षा में स्थापित किया।       

इसरो ने ट्वीट किया, ‘‘जीसैट 30 एरियन 5 के ऊपरी चरण से सफलतापूर्वक अलग हो गया।’’

 

3357 टन वजन वाला यह उपग्रह देश की संचार प्रौद्योगिकी में क्रांतिकारी बदलाव लायेगा। इसरो के अध्यक्ष डॉ के शिवन ने बताया कि यह कई फ्रिक्वेंसी में काम करने में सक्षम है। भारतीय उपमहाद्वीप के साथ खाड़ी के देश, अधिकांश एशियाई देश और आस्ट्रेलिया तक इसकी पहुंच होगी।

वार्ता/(भाषा
बेंगलुरु


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment