जेएनयू घटना के लिए आतंकी समर्थक समूह जिम्मेदार : गिरिराज

Last Updated 07 Jan 2020 06:18:45 AM IST

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुए हमले को लेकर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने सोमवार को आरोप लगाया कि रविवार रात हुई घटना के लिए वो समूह जिम्मेदार हैं, जिनका ‘आतंकवादियों’ का समर्थन करने और परिसर में हिंसा का इतिहास रहा है।


भाजपा नेता गिरिराज सिंह (फाइल फोटो)

उन्होंने इन आरोपों को खारिज किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र इकाई एबीवीपी का हाथ इस हमले के पीछे है।

सिंह ने कहा कि यह कभी उसका चरित्र नहीं रहा और वामपंथी रुझान वाले दलों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, सूप बोले तो बोले, छलनी भी बोले जिसमें बहत्तर छेद।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिंसा में शामिल नकाबपोश की पहचान होनी चाहिए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ पर जेएनयू और देश को बदनाम करने के लिए काम करने का आरोप लगाया।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment