मोदी ने जोशी से मिलकर जन्मदिन की दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
![]() मोदी ने जोशी से मिलकर जन्मदिन की दी बधाई |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री जोशी से उनके आवास पर मुलाकात की और वहां उनके साथ करीब 30 मिनट बिताये। बाद में प्रधानमंत्री ने ट्वीट के जरिये पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘मैंने डॉ. मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।’’
इससे पहले श्री मोदी ने ट्विटर पर लिखा था,‘‘डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को उनके जन्मदिन पर बधाई। जोशी जी ने राजनीति, संसद और एक मंत्री के रूप में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान देश में उल्लेखनीय योगदान दिया है। वह राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने और राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने के मामले में दृढ़ निश्चयी हैं।’’
उन्होंने कहा,‘‘मैं खुद को भाज्ञशाली मानता हूं कि मुझे कई वर्षों तक डॉ. जोशी के साथ काम करने का अवसर मिला। मेरी तरह कई कार्यकर्ताओं ने उनसे बहुत कुछ सीखा है। पार्टी को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका बेहद मूल्यवान है। मैं डॉ. जोशी की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’’
डॉ. जोशी का जन्म पांच जनवरी 1934 को अविभाजित उत्तर प्रदेश के नैनीताल (अब उत्तराखंड) में हुआ था।
| Tweet![]() |