जमैका की टोनी एन सिंह बनीं विश्व सुंदरी, भारत की सुमन राव रहीं तीसरे स्थान पर

Last Updated 15 Dec 2019 03:47:41 PM IST

इस साल विश्व सुंदरी (मिस र्वल्ड) का ताज जमैका की टोनी एन सिंह के सिर सजा और भारत की सुमन राव यहां आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहीं।


मिस र्वल्ड : टोनी एन सिंह और भारत की सुमन राव तीसरे स्थान पर

इस प्रतियोगिता में 23 वर्षीय सिंह को विजेता घोषित किया गया। चिकित्सक बनने की चाहत रखने वाली सिंह के पिता ब्रैडशॉं सिंह भारतीय कैरेबियाई हैं और उनकी मां जहरीन बैले अफ्रीकी-कैरेबियाई हैं।       

प्रतियोगिता में फ्रांस की ओपेली मेजीनो दूसरे और भारत की सुमन राव यहां आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहीं।       

राजस्थान की रहने वाली 20 वर्षीय राव सीए की छात्रा हैं। उन्हें इस साल जून में मिस इंडिया र्वल्ड 2019 चुना गया था।      

एक्सेल लंदन में शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम की मेजबानी ब्रितानी टेलीविजन हस्ती पियर्स मोर्गन ने की।     

सिंह ने खिताब जीतने के बाद इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘मेरे मन में प्रेम और आभार है। मुझ पर भरोसा करने के लिए शुक्रिया। आपने मुझे स्वयं पर भरोसा करना सिखाया। मैं 69वीं विश्व सुंदरी का खिताब जीतकर सम्मानित महसूस कर रही हूं और मैं आपकी आभारी हूं।’’

भाषा
लंदन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment