भारत-जापान के बीच गुवाहाटी में होने वाली शिखर वार्ता स्थगित हुई : विदेश मंत्रालय

Last Updated 13 Dec 2019 02:59:55 PM IST

भारत ने शुक्रवार को घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के उनके समकक्ष शिंजो आबे के बीच होने वाला सालाना शिखर सम्मेलन स्थगित हो गया है। यह शिखर वार्ता गुवाहाटी में होने वाली थी।


मोदी के साथ शिखर वार्ता के लिए आबे रविवार को भारत के तीन दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचने वाले थे।      

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के प्रस्तावित भारत दौरे के संबंध में दोनों पक्षों ने निकट भविष्य में पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तिथि पर दौरा रखने का फैसला किया है।’’      



नए नागरिकता कानून के विरोध में गुवाहाटी में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment