महिलाओं पर बढ़ते अपराध से नाराज युवती ने संसद के सामने किया प्रदर्शन

Last Updated 30 Nov 2019 12:58:49 PM IST

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों से नाराज एक युवती ने राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह संसद के बाहर फुटपाथ पर बैठ धरना दिया।


उसके हाथ में एक तख्ती थी, जिस पर लिखा था, ‘‘मैं अपने भारत में सुरक्षित क्यों नहीं महसूस करती।’’     

कुछ घंटों तक वहां बैठने के बाद पुलिस उसे थाने ले गई।     

पुलिस ने बताया कि उसे पुलिस थाने ले जाया गया और कुछ अधिकारियों ने युवती के साथ बात की और उसे घर जाने के लिए कहा गया। युवती ने अपनी पहचान संबंधी कोई जानकारी नहीं दी।     

गौरतलब है कि 27 वर्षीय एक महिला का झुलसा हुआ शव गुरुवार को हैदराबाद के पास एक पुलिया के नीचे मिला था। उसे जलाने से पहले उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था।

इससे पहले रांची में 25 वर्षीय महिला के साथ हथियारों से लैस कुछ पुरुषों के समूह के सामूहिक बलात्कार करने की घटना ने देश को हिला दिया है।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment