GDP को लेकर प्रियंका गांधी का हमला, बोलीं- मोदी सरकार के सारे वादे झूठे

Last Updated 30 Nov 2019 10:08:54 AM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की दर गिरकर 4.5 प्रतिशत तक आने के लिए केंद्र को जिम्मेदार बताया और आरोप लगाया कि इससे साफ़ हो गया है कि सरकार आर्थिक विकास के झूठे दावे कर रही है।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)

प्रियंका गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि सरकार देश में बेरोजगारी को कम करने में असफल रही है। उसने किसानों से जो वादा किया था उसको नहीं निभा पायी है और देश की अर्थव्यस्था को अपनी नाकामी के कारण बर्बाद कर दिया है।

उन्होंने कहा ‘‘वादा तेरा वादा..

दो करोड़ रोजगार हर साल,

फसल का दोगुना दाम,

अच्छे दिन आएंगे,

मेक इन इंडिया होगा,

अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन होगी.

क्या किसी वादे पर हिसाब मिलेगा।’’

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘आज जीडीपी ग्रोथ 4.5 पर आई है। जो दिखाता है सारे वादे झूठे हैं.. और तरक्की की चाह रखने वाले भारत और उसकी अर्थव्यवस्था को भाजपा सरकार ने अपनी नाकामी के चलते बर्बाद कर दिया है।’’

वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment