पाकिस्तान ने पुंछ में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद
Last Updated 08 Nov 2019 10:34:34 AM IST
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रणरेखा के पास पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार को संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। इसमें एक जवान शहीद हो गया।
![]() (फाइल फोटो) |
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में देर रात करीब ढाई बजे एलओसी के पास अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया।
अधिकारी ने बताया कि भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
मालूम हो कि बीते मंगलवार को शाहपुर किरनी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से घाटी के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया था। इसमें एक महिला की मौत हो गई थी।
| Tweet![]() |