92 के हुए आडवाणी, नायडू, मोदी और शाह ने दी बधाई

Last Updated 08 Nov 2019 10:17:58 AM IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संस्थापकों में से एक पार्टी के वरिष्ठतम नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी शुक्रवार को 92 साल के हो गये।


उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आडवाणी के 27 पृथ्वीराज रोड स्थित आवास पर जा कर उन्हें बधाई दी। आडवाणी ने द्वार पर आकर मोदी की अगवानी की।

प्रधानमंत्री के पहुंचने से पहले ही शाह और नड्डा वहां मौजूद थे। बाद में उपराष्ट्रपति नायडू आये। आडवाणी की बेटी प्रतिभा आडवाणी और निजी सचिव दीपक चोपड़ा ने नायडू की अगवानी की।

आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची (अब पाकिस्तान) में हुआ था। वह 1941 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हुए और विभाजन के पश्चात भारत में आ गये। वह 1952 में भारतीय जनसंघ में शामिल हुए और 1970 में इसके अध्यक्ष बने।

वह 1970 से 1989 तक राज्यसभा के सदस्य रहे और 1989 में नई दिल्ली से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए। वह 1986 से 1991 तथा 1993 से 1998 के बीच भाजपा के अध्यक्ष रहे। इस दौरान अयोध्या के रामजन्म भूमि मंदिर आंदोलन में पार्टी को भागीदार बनाकर भाजपा को अभूतपूर्व विस्तार दिया।

वह 1998 में भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार में गृह मंत्री और फिर उपप्रधानमंत्री बने।

 

 

वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment