पाकिस्तान को सीमा की जानकारी भेजने के आरोप में 1 गिरफ्तार

Last Updated 07 Nov 2019 03:34:52 PM IST

पाकिस्तान की एक महिला आईएसआई एजेंट के साथ महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने के आरोप में जोधपुर रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिए गए दो में से एक भारतीय सैनिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।


जोधपुर रेलवे स्टेशन पर भारतीय सैनिक गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए सैनिक की पहचान ओडिशा निवासी विचित्र बेहरा के रूप में की गई है। उसे बुधवार को ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट की धारा तीन (जासूसी) के तहत गिरफ्तार किया गया है। जबकि दूसरे को रिहा कर दिया गया है, लेकिन इसे बाद में गवाह के तौर पर काम में लाया जाएगा। पुलिस के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, पर्याप्त सबूत के अभाव में दूसरे सैनिक को रिहा कर दिया गया है।

इंटेलिजेंस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने कहा, "यह सैनिक सोशल मीडिया के माध्यम से खुफिया जानकारी को पाकिस्तानी महिला एजेंट के साथ साझा करता था। जानकारी के बदले वह उनसे पैसे भी लेता था।"

उन्होंने आगे कहा, "वह सोशल मीडिया के माध्यम से ही उस महिला के संपर्क में आया था, उस महिला द्वारा भेजे गए प्रश्नों का विश्लेषण करते हुए यह पता चलता है कि वह पाकिस्तान की इंटेलीजेंस की सदस्य है।"



पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, बेहरा ने व्हाट्स ऐप के माध्यम से विडियो क्लिप्स के माध्यम से जानकारी भेजी थीं।

बेहरा को रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

आईएएनएस
जयपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment