प्रियंका ने मोदी सरकार पर कसा तंज, कहा- जनता त्रस्त : शासक अपने में ही मस्त
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को मोदी सरकार पर तेज हमला करते हुए कहा कि देश में अर्थव्यवस्था की हालत एकदम पतली है और शासन करने वाला अपने में ही मस्त हैं, जनता हर मोच्रे परास्त है।
![]() |
वाड्रा ने आज ट्वीटर के जरिये देश की अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा, ‘‘देश में अर्थव्यवस्था की हालत एकदम पतली है। सेवा क्षेत्र औंधे मुंह गिर चुका है। रोजगार घट रहे हैं। शासन करने वाला अपने में ही मस्त है, जनता हर मोर्चे परास्त है।’’
देश में अर्थव्यवस्था की हालत एकदम पतली है। सेवा क्षेत्र औंधे मुँह गिर चुका है। रोजगार घट रहे हैं। शासन करने वाला अपने में ही मस्त है, जनता हर मोर्चे पर त्रस्त है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 7, 2019
एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस महासचिव ने लिखा भाजपा सरकार से यह सवाल तो सबको पूछना चाहिए कि उसके कार्यकाल में किसकी भलाई हो रही है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी ने अमेरिका जाकर अपनी ‘हाउडी मोदी’ तो कर आए लेकिन अमेरिका ने वहां काम करने की इच्छा रखने वाले भारतीय लोगों के एच.21 बी वीजा खारिज करने में बढ़ोतरी कर दी।’’
| Tweet![]() |